निक जोनस ने प्रियंका के साथ तस्वीर शेयर कर खूबसूरत लम्हें को किया याद, कपल के रोमांटिक अंदाज ने खींचा फैंस का ध्यान

7/16/2021 5:26:35 PM

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। कपल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। हाल ही में निक ने पत्नी प्रियंका के साथ तस्वीर शेयर कर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 के सबसे खूबसूरत पल को याद किया है। 


तस्वीर में निक ब्राउन पैंट कोट में नजर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका रेड बेकलेस ड्रेस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किय हुआ है। तस्वीर में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। दोनों एक-साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। प्रियंका और निक की ये तस्वीर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 की है। तस्वीर शेयर करते हुए निक ने लिखा- #throwbackthursday Cannes 2019#cannes' फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें प्रियंका ने 2018 में निक से शादी की थी। काम की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कोई बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की। एक्ट्रेस हॉलीवुड फिल्मों 'मेट्रिक्स 4' और 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी नजर आएंगी। 

Content Writer

Parminder Kaur