प्रियंका ने बॉयफ्रेंड निक के साथ गुपचुप तरीके से की सगाई, इस साल कर सकते हैं शादी

7/27/2018 7:10:37 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ सगाई कर ली है। सूत्रों के मुताबिक दोनों अक्तूबर में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने न्यूयॉर्क में इंगेजमेंट रिंग खरीदी थी जिसके बाद दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। 

वहीं प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ दी है। इस बात की जानकारी  फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। शायद यही वजह हो सकती है कि प्रियंका ने सलमान की भारत को छोड़ा है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।

बता दें कि प्रियंका निक को लंबे समय से डेट कर रही हैं। इतना ही दोनों एक साथ भारत भी आए, जहां प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा से निक की मुलाकात भी करवाई। प्रियंका और निक को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि दोनों की उम्र में काफी फासला है लेकिन प्रियंका और निक की जबरदस्त बॉन्डिंग देखकर ये अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल हैं। अक्सर मीडिया के थ्रू दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

Neha