निक जोनस ने पत्नी प्रियंका संग खेली पहली होली, पार्टी में जीजू के साथ कैटरीना की मस्ती

3/7/2020 9:26:29 AM

मुंबई: बी-टाउन में हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं इंडस्ट्री में होली के त्योहार की भी धूम देखने को मिली। बीती रात ईशा अंबानी ने  एक होली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बाॅलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनस के साथ  रंगों के त्योहार होली को सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी में पहुंची। बीती रात दोनों ने होली पार्टी में जमकर धमाल किया।

PunjabKesari

इस स्टार कपल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में मैचिंग ड्रेस में नजर आ रहे हैं लेकिन होली खेलने के बाद की तस्वीरों में दोनों के कपड़ों की रंगत बदल चुकी है। होली पार्टी की तस्वीरें निक ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'मेरी पहली होली। बहुत मजा आया मेरे दूसरे घर इंडिया में होली सेलिब्रेट करके।'

PunjabKesari

एक तस्वीर में प्रियंका  की दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी रंगों में डूबी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि प्रियंका और निक ने इस त्योहार का जमकर मजा लिया है। निक और प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर छाईं हुईं हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Love it! More please 😍😍😍#Holi #PriyankaChopra #NickJonas

A post shared by NP LEGACY (@nplegacy1) on Mar 6, 2020 at 12:53pm PST

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में दिखेंगी। वहीं खबरे हैं पीसी संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ दिख सकती हैं। प्रियंका जल्द ही अमेजन स्टूडियोज की फिल्म 'शीला' में नजर आएंगी। 'शीला' में प्रियंका मां आनंद शीला का किरदार निभाने वाली हैं।  वहीं निक इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजैक्ट्स पर काम कर रहे हैं। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Priyanka is such a kid, love her 😍😍 😍😍😍 #PriyankaChopraJonas #NickJonas #PriyankaChopra

A post shared by NP LEGACY (@nplegacy1) on Mar 6, 2020 at 12:50pm PST

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Nick Jonas celebrating Holi for the first time and we are loving it!😍😍

A post shared by Koimoi - Inside Bollywood (@koimoi) on Mar 6, 2020 at 10:51am PST


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News