परिवार को छोड़ इस आलीशान घर में रहेंगे प्रियंका-निक, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

10/24/2018 4:57:25 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में है। खबरे थी कि वह निक के साथ अगले साल जनवरी में शादी रचाएंगी। हाल ही में खबर आई है कि निक जोनास ने लॉस एंजेल्स में अपने सपनों का घर खरीद लिया है।

 

 

इस घर में वो शादी के बाद प्रियंका के साथ रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक जोनस ने लॉस एंजलेस में प्रियंका के लिए जो घर खरीदा उसकी कीमत लगभग 47.50 करोड़ (6.5 मिलियन डॉलर) है। इस घर में 5 कमरे हैं। यह घर 4129 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।

 

 

कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह प्रियंका और निक के घर की तस्वीरें हैं। हाल ही में प्रियंका ने खुद जाकर घर का मुआयना भी किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं।

 

 

बता दें कि कुछ समय पहले ही प्रियंका और निक की सगाई हुई थी। इनकी सगाई हिंदू-रीति रिवाज के अनुसार हुई। इस सेरेमनी में निक के पैरेंट्स भी शामिल हुए थे। वहीं प्रियंका की शादी को लेकर कयासों का सिलसिला जारी है।

 

 

कुछ लोग 2 दिसंबर को प्रियंका ने राजस्थान में शादी करने की बातें कह रहे हैं और कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि प्रियंका-निक 14-15 जनवरी तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि इनमें से किसी भी खबर को लेकर प्रियंक-निक की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Konika