पति ने देसी गर्ल को ऐसे किया बर्थ-डे विश, पिंक साड़ी में गॉगल्स के साथ दिखा स्वैग

7/19/2019 11:10:14 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने गुरूवार को अपना 37वां बर्थ-डे सेलिब्रेट किया। जन्मदिन के मौके पर प्रियंका के पति निक जोनस ने उन्हें खास अंदाज में विश की। निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका की साड़ी पहने हुए तस्वीर शेयर की। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत अंदाज में और आंखों में चश्मा लगए नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए निक ने प्रियंका के लिए बेहद रोमांटिक कैप्शन भी लिखा।

 

 

उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा- मेरी दुनिया की रोशनी, मेरा पूरा दिल, आई लव यू बेबी, जन्मदिन मुबारक। निक जोनस की इस तस्वीर को उनके और प्रियंका के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं कमेंट के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। 

 

 

बता दें कि प्रियंका उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर दुनिया भर में देश का नाम रौशन किया। बॉलीवुड में उन्होंने 'द हीरो: स्टोरी ऑफ ए स्पाई' (2003) से डेब्यू किया।

 

 

इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड सहित कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसबंर में बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी रचाई। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की उम्र में करीब 10 साल का फर्क है। 

 


 

Konika