अपकमिंग फिल्म के नए लुक में वॉर के लिए तैयार दिखे निक जोनस, देखिए प्रियंका का रिएक्शन

9/11/2019 10:28:43 AM

बॉलीवुड तड़का टीम। कल प्रियंका के फैंस के लिए एक्साइटिंग दिन था, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग हिंदी फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' का ट्रेलर शेयर किया, जबकि निक जोनस ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिडवे' में अपने लुक को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर किया। वह फिल्म में एक लेट वॉर हीरो ब्रूनो पी गैडो की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। जैसे ही उन्होंने लुक शेयर किया इसने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी।


निक के फैंस में उनकी वाइफ भी थी जिन्होंने निक के लुक पर रियेक्ट किया। मूंछें, पायलट हेडगियर और वॉर के लिए तैयार ड्रेस, निक ने फिल्म से अपना लुक शेयर किया प्रियंका ने कमेंट बॉक्स में एक फायर और एक प्यारा सा इमोजी कमेंट किया।

फिल्म 'मिडवे' 1942 में सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान अमेरिकी बेड़े और इंपीरियल जापानी नौसेना के बीच मिडवे की लड़ाई में हुई सच्ची घटना है। यह फिल्म अमेरिका में 8 नवंबर 2019 को रिलीज होने की उम्मीद है।

Smita Sharma