वेडिंग के 4 सालः मुझसे शादी करोगी..घुटनों पर बैठ निक ने प्रियंका को किया था प्रपोज, 10 साल छोटे सिंगर संग धूमधाम से हुई थी 'देसी गर्ल' की शादी

12/1/2022 12:20:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मनोरंजन जगत के पावर कपल हैं। चार साल पहले दोनों आज ही के दिन शादी के बंधन में बंधे थे। कपल की शादी दो रीति रिवाजों से खूब धूमधाम से हुई थी, जिसकी चर्चा अक्सर होती रहती है। तो आज निकयंका की चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर जानते हैं कपल की लाइफ से जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स...


सोशल मीडिया से शुरू हुई थी बातचीत
निक और प्रियंका के बीच पहली बातचीत सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। निक ने सबसे पहले फिल्म 'क्वांटिको' में प्रियंका के को-स्टार ग्राहम को एक मैसेज किया था, जिसमें उन्होंने प्रियंका की तारीफ की थी। इसके बाद निक ने पहली बार ट्विटर पर प्रियंका को एक मैसेज किया था, जिसमें निक ने लिखा था, 'हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए। प्रियंका चोपड़ा ने निक के इस सवाल का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है। ऐसे में वह उनके फोन पर मैसेज कर सकते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई थी।

 

 खास अंदाज में निक ने किया था प्रपोज
निक जोनस ने घुटने पर बैठकर अपनी लेडीलव प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके साथ उन्होंने अपनी इंगेजमेंट की भी घोषणा की थी। निक ने कहा था कि, ‘मैं अपने घुटने पर बैठकर एक बार फिर कहता हूं। क्या आप मुझे दुनिया का सबसे खुशनसीब आदमी बनाकर मुझसे शादी करोगी।’

 

इसके बाद निक जोनस ने कहा, ‘अब मैं यह रिंग आपकी उंगली में पहनाने जा रहा हूं अगर आपको कोई परेशानी नहीं है।’ इसके जवाब में प्रियंका ने 'हां' कह दिया था, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था।


हिन्दू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुई निकयांका की शादी


प्रियंका ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मैद भवन में 1-2 दिसंबर को हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी। प्रियंका और निक ने हिन्दू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे थे।

 

इस शादी में सिर्फ फैमिली मैंबर्स ही शामिल थे। देसी दुल्हन और विदेशी दुल्हे की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं। 

 

 

पति निक से 10 साल बड़ी हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस से 10 साल बड़ी हैं। ऐज गैप को लेकर एक्ट्रेस कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं, लेकिन दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग बड़े-बड़े कपल्स की कैमिस्ट्री को मात देती है। सोशल साइट पर कपल 'निकयंका' नाम से फेमस हैं। 

 

Content Writer

suman prajapati