Met Gala के रेड कार्पेट पर प्रियंका-निक ने हाथों में हाथ थाम मारी एंट्री, ब्लैक ट्विनिंग कर छा गए 'निकयांका'

5/2/2023 1:31:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हर साल की तरह इस साल भी हॉलीवुड की सबसे बड़ी फैशन नाइट Met Gala 2023 का आगाज हो चुका है। इस रेड कार्पेट पर बॉलीवुड समेत हॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां अपने आइकॉनिक लुक्स का जलवा बिखेरती नजर आईं। वहीं, इस इवेंट में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग ब्लैक ट्विनिंग कर शिरकत की। रेड कार्पेट पर एंट्री करते ही 'निकयांका' के लुक पर सबकी नजर टिक गईं। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं। तो आइए डालते हैं एक नजर निकयांका के मेट गाला लुक पर...

PunjabKesari


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक दूसरे के हाथों में हाथ थाम इवेंट में धांसू एंट्री मारी। एक साथ दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।

PunjabKesari

प्रियंका के लुक की बात करें तो इस दौरान वह ऑफ शोल्डर ब्लैक गाउन में कहर ढाती नजर आईं। इस ड्रेस के बायु पर व्हाइट कलर का फूल भी बना है। थाई हाई स्लिट गाउन में वह अपनी टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती दिखीं। इसके साथ पीसी ने मैचिंग कलर की हील्स पेयर कीं।

PunjabKesari

वहीं नेक पर पहना 11.6 कैरेट से बना डायमंड नेकलेस भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। अपने इस लुक को एक्ट्रेस ने ग्लोसी लिप्स, न्यूड मेकअप, लाइनर आइज और स्टाइलिश बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

PunjabKesari


वहीं, प्रियंका के पति निक जोनस ब्लैक लैदर कोट के साथ मैचिंग पैंट में काफी डैशिंग लग रहे हैं और अपनी वाइफ के साथ जबरदस्त जोड़ी बना रहे हैं।
काम की बात करें तो 28 अप्रैल, 2023 को प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।


 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News