Pictures: बेसबॉल मैच के पहले निक संग प्रियंका का LipLock,पेरेंटिंग ड्यूटी से ऑफ लेकर इस अंदाज में स्पाॅट हुआ कपल

5/16/2022 11:32:48 AM

लंदन: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाॅलीवुड और बाॅलीवुड इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। भले ही निकयंका को आए दिन पैपराजी का सामना करना पड़ता है लेकिन इन सबके बावजूद निक और प्रियंका अपने जीवन के एक हिस्से को प्राइवेट बनाए रखने में कामयाब रहते हैं जो सिर्फ उनके लिए है। चाहे प्रियंका अपने पति को रोस्ट कर रही हो या निक अपनी पत्नी के लिए सबसे प्यारी तारीफ करना हो ये दोनों लवबर्ड्स परफेक्ट हैं।

 

इसी साल की शुरुआत में कपल ने सेरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी का वेलकम किया। कपल ने अपनी लाडली का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। मदर्स डे पर निकयंका ने अपनी लाडली से फैंस को रूबरू करवाया। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी समय से पहले पैदा हुई थी और 100 दिनों से एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में थी।

लाडो के घर आने के बाद से ही निकंयका उसके साथ खूब समय बिता रहे हैं। वहीं अब पेरेंटिंग ड्यूटी से ऑफ लेकर ये कपल वीकेंड पर कुछ क्वालिटी टाइम बिताते हुए स्पाॅट हुआ। ये तस्वीरें किसी ग्राउंड की लग रही हैं जहां निक बेस्बाॅल खेलने आए हैं।

इस मैच में निक के भाई जो जोनस और सोफी टर्नर अपनी बेटी विला जोनस के साथ  शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आईं तस्वीरों में बेसबॉल के मैच से पहले देसी गर्ल निक को किस करती दिख रही हैं।

 

लुक की बात करें तो प्रियंका व्हाइट टॉपडेनिम शॉर्ट्स के साथ मल्टीकलर जैकेट में स्टाइलिश दिखीं। देसी गर्ल ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ग्लासेस, व्हाइट शूज और ओपन हेयर्स से पूरा किया था। निक व्हाइट आउटफिट में काफी स्मार्ट लगे। हाथ में हाथ डाले प्रियंका और निक फील्ड की ओर जाते दिखे।

बेटी को गाना सुनाते हैं निक

हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि निक अपनी बेटी को रोने से चुप करवाने के लिए गाना गाते है। निक को गाना गाने के सलाह उनके भाई ने दी है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि मालती अपने पिता की आवाज सुनकर मुस्कुराने लगती है।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बता दें कि प्रियंका और निक ने जनवरी 2022 में बेटी के जन्म का ऐलान किया था। दोनों ने बताया था कि उनकी बेटी का जन्म सरोगेसी से हुआ है। वहीं मदर्स डे पर कपल ने लाडली की तस्वीर शेयर की थी। शेयर की तस्वीर में जहां प्रियंका बेटी को सीने से लगाए नजर आ रही हैं। वहीं निक अपनी लाडो का हाथ थामें उसे बेहद प्यार से निहार रहे हैं। प्रियंका के चेहरे पर पहली बार अपनी बेटी को गले लगाने का सुकून साफ झलक रहा है। हालांकि इस तस्वीर में उन्होंने बेटी का चेहरा छुपिया हुआ है। उन्होंने एक स्टीक से बेटी का फेस कवर कर दिया है। 

 

 

Content Writer

Smita Sharma