रोका सेरेमनी के बाद पैरेंटस के साथ USA रवाना हुए निक जोनस, देखें तस्वीरें

8/20/2018 11:40:16 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर और सिंगर निक जोनस रोका सेरेमनी के बाद परिवार समेत यूएस रवाना हो गए है।

 

 

निक और उनके मम्मी-पापा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान निक ब्लैक कलर की स्वेटशर्ट में काफी कुल लग रहे है। वापिस लौटते वक्त निक और मम्मी-पापा के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही हैं। हालांकि इस दौरान प्रियंका उनके साथ नजर नहीं आईं।

 


बता दें कि ये दूसरी बार है जब निक इंडिया आए थे हालांकि उनके मम्मी पापा पहली बार ही प्रियंका के घर आए थे। निक और प्रियंका काफी समय से एक दूसरे साथ अपने रिलेशन को लेकर लाइमलाइट में थे।

 

 

हालांकि देसी गर्ल ने रोके की रस्म के बाद ही इस रिलेशन को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच ऑफिशियल किया। इससे पहले तक प्रियंका अपनी सगाई की अंगूठी तक मीडिया से छुपाती नजर आईं थी।
 

 

Konika