प्रियंका को दुल्हन के लिबास में देख भावुक हुए निक, वीडियो वायरल

12/5/2018 10:10:28 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर पति पत्नि बन गए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ गई हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में सोशल साइट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो निकयंका की कैथोलिक शादी के दौरान का है। इस वीडियो में निक प्रियंका को दुल्हन के जोड़े में देखकर काफी इमोशनल हो जाते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही प्रियंका ब्राइडल लुक में अपनी मां के साथ आती हैं। निक उन्हें देख रोने लगते हैं। वीडियो में निक अपने हाथों से आंसू पोंछते नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Once upon a fairytale... @nickjonas Link in bio @people

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Dec 4, 2018 at 7:12am PST

 

दिल्ली में हुआ पहला रिसेप्शन
 

प्रियंका और निक ने शादी के बाद पहला रिसेप्शन दिल्ली में दिया। इस पार्टी में प्रियंका के परिवार के अलावा करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। यह पार्टूी दिल्ली के ताज होटल में थी। पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नए जोड़े को अपना आशीवार्द देने पहुंचे।
 

 

दो रीति रिवाज से हुई शादी 
 

प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए। 

   

मुंबई में भी होगा एक रिसेप्शन

दिल्ली में रिसेप्शन देने के बाद निकयांका मुंबई में भी एक रिसेप्शन देंगे। इस रिसेप्शन में बाॅलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी। हालांकि इस रिसेप्शन की डेट अभी तक सामने नहीं आईं। 

 

Neha