शादी की रस्मों के बीच निक ने पत्नी के लिए दी खास स्पीच, सुन इमोशनल हुई प्रियंका

12/4/2018 10:55:44 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। ये शादी इन्होंने जोधपुर के पैलेस उम्मेद भवन में की है। इसमें निकयांका के परिवार वाले और कुछ करीबी शामिल हुए थे। इनकी ये शादी कैथोलिक और हिंदू रीति रिवाज से हुई है। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए। शादी से पहले हुए फंक्शन में प्रियंका-निक खुब एंजॉय करते दिखें। शादी से पहले संगीत और महेंदी समेत कई रस्में हुई। वहीं अब खबरें आ रही है कि शादी के दिन निक ने पत्नी प्रियंका के लिए एक खास स्पीच दी, जिसे सुन पीसी इमोशनल हो गई।

 




भाई ने हिंदू रीति रिवाज से करवाया रू-ब-रू

 

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका के भाई सिद्घार्थ ने अपने जीजा निक को हिंदू रीति रिवाज के बारे में बताया। सिद्घार्थ ने बताया कि सात फेरे सात वचनों की तरह है, जिसके मुताबित दुल्हा-दुल्हन सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के हो जाते है। बस यहीं सून निक जोश में आ गए और प्रियंका के लिए खास स्पीच दे डाली। जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका का एक ही रियल भाई है। वह अपने भाई से बेहद ही प्यार करती है। सिद्घार्थ प्रियंका का छोटा भाई है।

 




वचनों के प्रति निक रहेंगे ईमानदार

 

सूत्रों के मुताबिक निक ने अपनी स्पीच में वादा किया कि वह अपने वचनों के प्रति हमेशा ईमानदार रहेंगे और हमेशा वह प्रियंका का ख्याल रखेंगे। आगे निक ने कहा आगर सात फेरे लेने से दो लोग हमेशा साथ रहते है तो मैं इन सात फेरो के अलावा और सात फेरे लेने के लिए तैयार हूं। ये सुनते ही सब खुशी से खिल उठे और वहीं प्रियंका की आंखे नम हो गई। इसके बाद निकयांका ने देर रात तक पार्टी की और खुब मस्ती की।

 




आज होगी रिसेप्शन

 

प्रियंका और निक शादी के बाद आज दिल्ली में पहला रिसेप्शन देगें। इस रिस्पेशन में परिवार के लोगों के अलावा दिल्ली के नामी लोगों को भी न्यौता भेजा गया है। वहीं खबरों की मानें तो इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं रिसेप्शन में राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं। रिसेप्शन में मुकेश अंबानी भी अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। 

 

 


मुंबई में भी होगा एक रिसेप्शन


दिल्ली में रिसेप्शन देने के बाद निकयांका मुंबई में भी एक रिसेप्शन करेंगे। इस रिसेप्शन में बाॅलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी। हालांकि इस रिसेप्शन की डेट अभी तक सामने नहीं आईं। 
 

 

Konika