सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से निया शर्मा को लगा था झटका, बोली- ऐसा लगा जैसे दुनिया ही खत्म हो गई हो
9/21/2021 1:49:16 PM

मुंबई. 'बिग बॉस 13' विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को निधन हो गया था। एक्टर की मौत ने उनके परिवार और फैंस को हिला कर रख दिया था। अभी भी एक्टर का परिवार और दोस्त शहनाज गिल इस गम से उबर नहीं पा रहे हैं। सिद्धार्थ की मौत ने एक्ट्रेस निया शर्मा को भी झकझोर कर रख दिया था। हाल ही में निया ने एक इंटरव्यू में बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद उन्हें दौलत-शोहरत और नेम-फेम सब फिजूल लगने लगा था। लगने लगा था जैसे दुनिया खत्म हो गई हो।
निया ने कहा- 'मुझे जोर का धक्का लगा। मैं 20 मिनट तक लगातार रोती रही। ऐसा लगा मानो दुनिया खत्म हो गई हो। मुझे नहीं पता कि वह किस बारे में था? हम किसके पीछे भाग रहे हैं? शोहरत का क्या मतलब है? इस तरह के सवालों से मेरा दिमाग फटा जा रहा था। उसे स्वीकार करना आसान नहीं था।' जिस इंसान की मृत्यु हो गई है, उसके करीबियों को शांति से शोक मनाने दो। किसी की मौत पर दो सेकंड का फेम पाने की कोशिश मत करो। मैं बात कर रही हूं कि किस तरह किसी की मौत को मीडिया में कवर किया जाता है। उसके परिवार पर क्या बीत रही होगी।'
निया ने आगे कहा- 'मैं सोचती हूं कि अगर वह एक फेमस एक्टर नहीं होता तो क्या लोग परवाह करते? क्या तब भी वो उसकी मौत के बारे में बातें करते? दुख की बात है कि सारी दुनिया, मीडिया और हम लोग इसी तरह चलते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला बहुत बड़े स्टार थे। उन्होंने लाखों लोगों के दिलों पर राज किया और खूब शोहरत पाई। उनके लिए हर कोई रोया। हर कोई उन्हें कवर करना चाहता था, लेकिन इस चक्कर में कुछ चीजें हद से आगे बढ़ गईं। कई असंवेदनशील टिप्पणियां की गईं, जिनसे बचा जा सकता था। हमें खुद को बदलने और बेहतर होने की जरूरत है।'
इसके अलावा निया ने कहा- 'आज जिंदा रहना जरूरी है। कोई प्रोजेक्ट खोने पर मैं रो नहीं सकती। भगवान की कृपा से काम और आ जाएगा। मेरे जानने वालों में हर किसी ने अपनों को खोया है। लेकिन आप इस कड़वी सच्चाई और दिल में गम लिए जीने के सिवाय और क्या कर सकते हैं। एक इंसान को मूव ऑन करना पड़ता है।'
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ FIR दर्ज, शराब के नशे में पत्नी पर फेंका कुकिंग पैन...की मारपीट

Recommended News

मुंगेर में नि:शुल्क शुरू हुई कैंसर रोग स्क्रीनिंग, अबतक मिले 100 पॉजिटिव मरीज

निजी शिक्षण संस्थानों में पहली से 8वीं कक्षा के लिए मान्यता/नवीनीकरण को आवेदन आज से शुरू

असंतुलित होकर पेड़ से टकराने के बाद खेतों में पटली कार, 2 की मौत

UP Crime: फतेहपुर में किसान मजदूर की गोली मारकर हत्या, जंगल में घात लगाकर बैठे थे शातिर