पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में उतरीं निया शर्मा, बोलीं-''रेप होना मजाक नहीं,बिना सोचे समझे ऐसे आरोप मत लगाओ किसी की जिंदगी बर्बाद हो सकती है''

6/6/2021 8:14:11 AM

मुंबई:'नागिन 3' फेम पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप और छेड़छाड़ के आरोप लगे। नाबालिग से रेप के मामले में मुंबई की वसई कोर्ट ने 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस खबर के बाद से ही सुबह से#PearlVPuri ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। एक्टर के स्टार्स दोस्‍त उनके समर्थन में पोस्‍ट कर रहे हैं और इस खबर को गलत बता रहे हैं।  इस खबर के सामने आने के बाद एकता कपूर, क्रिस्‍टल डिसूजा, अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्‍योति, अली गोनी जैसे तमाम सेलेब्रिटीज पर्ल के बचाव में उतरे थे।

PunjabKesari

ये सभी  पर्ल वी पुरी को एक अच्छा इंसान बता रही हैं। इनका कहना है कि पर्ल वी पुरी औरतों की बहुत इज्जत करता है। वो ऐसी घटिया हरकत कर ही नहीं सकता। वहीं अब एक्ट्रेस निया शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।  

PunjabKesari

निया शर्मा ने लिखा-'लड़कियों और महिलाओं आप सभी से गुजारिश है कि किसी पर बिना सोचे समझे रेप और छेड़छाड़ के आरोप लगाएं। इससे किसी की जिंदगी बर्बाद हो सकती है। पर्ल वी पुरी मैं तुम्हें सपोर्ट करती हूं। रेप होना मजाक नहीं है। इसकी खिल्ली उड़ाना बंद करो। इस तरह की फेक खबरों को लोग पढ़ रहे हैं और जो सच में इसके शिकार हो वो मर रहे हैं।'

PunjabKesari

 

एक नाबालिग लड़की और उसके परिवार वालों ने पर्ल के खिलाफ रेप का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि यह एक पुराना केस है जिसमें नाबालिग लड़की का कहना है कि टीवी सीरियल्‍स में करियर बनाने के लिए पर्ल ने उससे सेक्‍शुअल फेवर्स मांगे। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो 'नागिन 3' के अलावा पर्ल 'दिल की नजर से खूबसूरत', 'फिर भी ना माने बदतमीज दिल', 'मेरी सासू मां', 'नागार्जुन एक योद्धा', 'बेपनाह प्‍यार' और 'ब्रह्मराक्षस 2' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News