पोल डांस करते हुए फिसलकर नीचे आई निया शर्मा, बोलीं- ''आज से पहले कभी अपनी हड्डियां टूटते हुए ऐसे महसूस नहीं किया''
1/14/2022 9:22:35 AM
मुंबई. एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में निया ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स में नजर आ रही है। एक्ट्रेस पल डांस करती हुई दिखाई दे रही है। निया पोल पर जैसे-तैसे चढ़ तो जाती हैं, लेकिन उन्हें खुद को मूव करने में दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि, वह इसे करने की अच्छी कोशिश भी कर रही हैं। हालांकि, अंत में वह फिसल कर नीचे आ जाती हैं। वीडियो शेयर करते हुए निया ने लिखा- 'आज से पहले कभी मैंने अपनी हड्डियां टूटते हुए ऐसे महसूस नहीं किया।' फैंस इस वीडियो को काफी लाइक कर रहे हैं।
बता दें निया कोरियॉग्राफर लिप्सा आचार्या से ट्रेनिंग ले रही हैं। हाल ही में निया का म्यूजिक वीडियो फूंक ले रिलीज हुआ है। एक्ट्रेस लगातार इसके प्रमोशन में लगी हुई है। लोगों द्वारा इसके खूब पसंद किया जा रहा है।