पिंक शॉर्ट ड्रेस में निया शर्मा ने लगाया हॉटनेस का तड़का, गाड़ी में बैठ एक्ट्रेस ने यूं दिए पोज

6/25/2021 11:51:29 AM

मुंबई. एक्ट्रेस निया शर्मा अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है।

एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। हाल ही में निया ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो धमाल मचा रही हैं।


तस्वीरों में निया पिंक शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही है।

निया गाड़ी में बेठकर जबरदस्त अंदाज में पोज दे रही है। निया की इन तस्वीरों पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


काम की बात करें तो निया बहुत जल्द रवि दुबे के साथ शो 'जमाई राजा 2.0' में नजर आने वाली है। जमाई राजा के पहले सीजन में दोनों की कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।

हाल ही में निया अर्जुन बिजलानी के साथ म्यूजिक वीडियो 'तुम बेवफा हो' में नजर आई थी। जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया।

Content Writer

Parminder Kaur