ऑफ शोल्डर व्हाइट ड्रेस में निया शर्मा ने मचाया तहकला, एक्ट्रेस की तस्वीरें देख बढ़ी फैंस की धड़कनें

7/10/2021 4:58:55 PM

मुंबई. एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में निया ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


तस्वीरों में निया ऑफ शोल्डर व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में निया स्टनिंग लग रही है।

निया की इन तस्वीरों को देख फैंस की रातों की नींद उड़ गई है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। 


काम की बात करें तो हाल ही में निया 'अखियां दा घर' गाने में नजर आई है। इस सॉन्ग को यासिर देसाई ने गाया है। इस गाने को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इससे पहले निया अर्जुन बिजलानी के साथ 'तुम बेवफा' में दिखाई दी थी, जो हिट हुआ था।

Content Writer

Parminder Kaur