बैकलेस ड्रेस में निया शर्मा ने मचाया तहकला, एक्ट्रेस की तस्वीरें देख फैंस ने भरी आहें

6/21/2021 5:55:03 PM

मुंबई. एक्ट्रेस निया शर्मा अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो धमाल मचा रही हैं।


तस्वीरों में निया रेड और व्हाइट बैकलेस ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ निया ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में निया बेहद हॉट लग रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने फैंस की रातों की नींद उड़ा दी है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


काम की बात करें तो निया बहुत जल्द रवि दुबे के साथ शो 'जमाई राजा 2.0' में नजर आने वाली है। जमाई राजा के पहले सीजन में दोनों की कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। हाल ही में निया अर्जुन बिजलानी के साथ म्यूजिक वीडियो 'तुम बेवफा हो' में नजर आई थी। जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया।

Content Writer

Parminder Kaur