सलवार सूट में बेहद खूबसूरत दिखी निया शर्मा, एक्ट्रेस की सादगी पर आया फैंस का दिल

5/25/2021 4:22:11 PM

मुंबई. एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।


तस्वीरों में निया चॉकलेटी कलर के सलवार सूट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने पंजाबी जूती पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से  निया ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में निया बेहद खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस की सादगी पर फैंस दिल हार बैठे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो हाल ही में निया का म्यूजिक वीडियो 'तुम बेवफा हो' रिलीज हुआ है। इसमें निया के साथ अर्जुन बिजलानी नजर आ रहे हैं। इस गाने को स्टेबिन बेन और पायल देव ने गाया है।

कुणाल वर्मा ने इस गाने को लिखा है। गाने को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur