Video: जीप पर बैठ निया शर्मा ने दिखाया अपना स्वैग, रंग बिरंगे शूज और मिनी शॉर्ट्स में दिखा अतरंगी स्टाइल

12/9/2020 2:29:53 PM

मुंबई. एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक मस्त वीडियो शेयर किया है। जो आग लगा रहा है।


शेयर वीडियो में एक्ट्रेस स्पोर्ट्स ब्रा और शॉर्ट स्कर्ट में नजर आ रही है। साथ में एक्ट्रेस ने अलग-अलग कलर के शूज पहने हुए हैं। नखरे और लटके-झटके दिखाते हुए निया थार जीप में ड्राइविंग सीट पर जाकर बैठती नजर आ रही हैं। निया ने अपने इस यूनीक स्टाइल से फैंस को दीवाना बना दिया है। फैंस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और एक्ट्रेस के स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

काम की बात करें तो निया बहुत जल्द शो जमाई राजा 2.0 में नजर आने वाली है। इस में निया एक बार फिर रवि दुबे के साथ दिखाई देंगी। जमाई राजा का 1 सीजन खूब पसंद किया गया था। 

Parminder Kaur