निया शर्मा ने वीडियो शेयर कर फैंस को दी वेलेंटाइन डे की बधाई, यूजर्स ने किया ट्रोल

2/14/2021 4:10:29 PM

मुंबई. 14 फरवरी आज वेलेंटाइन डे है। ये दिन प्यार करने वालों के लिए बहुत खास है। हर कोई इस दिन को अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है। स्टार्स भी इसमें कैसे पीछे रह सकते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस निया शर्मा ने वेलेंटाइन डे के खास मौके पर एक वीडियो शेयर किया है और फैंस को बधाई दी है। इस वीडियो पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है।


वीडियो में निया छत पर नजर आ रही है। निया ने डार्क ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ है। जिसे एक्ट्रेस ने व्हाइट कोट के साथ टीम-अप किया हुआ है।मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस 'जब चले ठंडी हवा' गाने पर लहराती और बलखाती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए निया ने लिखा- 'ठंडी हवा...काली घटा....जाने वफा, तुम याद आए #happyvalentinesday।' फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने इस पर भी निया को ट्रोल किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

एक यूजर ने लिखा- 'पहली बार ढंग के कपड़े पहने हैं।'

एक यूजर ने लिखा- 'फर्स्ट टाइम अच्छे कपड़ों में।'

एक अन्य ने लिखा- 'कोई वीडियो तो बिना फिल्टर के बनाओ'।


काम की बात करें तो निया बहुत जल्द शो जमाई राजा 2.0 में नजर आने वाली है। एक बार फिर रवि दुबे और निया की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। शो का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। दोनों के बीच काफी बोल्ड सीन भी फिल्माए गए हैं।

Content Writer

Parminder Kaur