लहंगा पहन ट्रोल हुई निया शर्मा, यूजर्स बोले ''थोड़ा ऊपर कर लेती तो ज्यादा अच्छा लगता''

1/31/2021 5:20:14 PM

मुंबई. एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसके कारण एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया जा रहा है।


तस्वीरों में एक्ट्रेस ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आ रही है। जिस पर हैवी वर्क किया हुआ है। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप, लो बन और दुपट्टे से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद बोल्ड नजर आ रही है। कई फैंस एक्ट्रेस के इस लुक की तारीफ कर रहे और कई फैंस ने उन्हें खूब ट्रोल किया है।

एक यूजर ने लिखा- 'कोई कपड़े दे दो इसे।'

एक यूजर ने लिखा- 'लहंगा थोड़ा ऊपर कर लेती तो ज्यादा अच्छा लगता।'

एक अन्य ने लिखा- 'ऐसी ड्रेस बहू शादी में पहनेगी तो ससुराल वाले डर के भाग जाएंगे।' 


काम की बात करें तो निया बहुत जल्द शो जमाई राजा 2.0 में नजर आने वाली है। एक बार फिर रवि दुबे और निया की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। शो का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। दोनों के बीच काफी बोल्ड सीन भी फिल्माए गए हैं।

Parminder Kaur