दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ TV की ये एक्ट्रैस बनी ''सेक्सीएस्ट वुमन'', देखें तस्वीरें

12/7/2017 2:21:27 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस निया शर्मा ने बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को पीछे छोड़ एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला का खिताब हासिल किया है। 

इंग्लैंड के इस्टर्न आई न्यूजपेपर ने एशिया की 50 सेक्सीएस्ट वुमेन की लिस्ट निकाली है। इसमें नंबर 1 पर प्रियंका चोपड़ा हैं। दूसरे पर निया, तीसरे पर दीपिका, चौथे पर आलिया और पांचवे पर दृष्टि धामी हैं।

गौरतलब है कि 2016 में निया शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर थीं। पिछले साल दीपिका पहले स्थान पर और प्रियंका दूसरे स्थान पर थीं। 27 साल की निया का असली नाम नेहा है. उन्होंने बाद में अपना नाम बदल लिया था. उन्होंने साल 2010 में सीरियल 'काली' से टीवी में डेब्यू किया था।

बता दें कि सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से वो फेमस हुई थीं. सीरियल में उन्होंने कैंसर की मरीज मानवी का किरदार निभाया था। उसके बाद रवि दुबे के साथ उनके शो 'जमाई राजा' को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

निया सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इन तस्वीरों के कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद वो ऐसे तस्वीरें शेयर करने में नहीं हिचकिचाती। निया ने वेब सीरिज 'ट्विस्टेड' के लिए एक बोल्ड सीन दिया। जिसमें वह अपनी को-स्टार ईशा शर्मा के साथ लिप-लॉक करती नजर आईं।

इस सीन ने सोशल मीडिया पर खूब सनसनी फैलाई थी। निया की इस पहली वेब सीरीज को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। अब इंस्टाग्राम पर निया के 10 लाख से ज्यादा और ट्विटर पर करीब डेढ़ लाख फॉलोअर्स हैं।