ट्यूब टाॅप में निया शर्मा का कहर, बीच किनारे यूं दिए पोज

8/5/2019 2:15:07 PM

मुंबई: टीवी सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' के साथ अपने करियर की शुरुआत कर चुकी निया शर्मा सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर करती हैं। कई बार निया अपने लुक की वजह से ट्रोल भी हो जाती हैं। हालांकि वह इन सब बातों की परवाह वहीं करती और अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक बार निया इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

व्हाइट कलर के ट्यूब टाॅप और फ्रंटकट मिनि स्कर्ट में निया बेहद बोल्ड अंदाज में दिखी। निया बीच किनारे बैठे हुए कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। उनका नशीली आंखें नैनों के बाण चलाती हुए नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप और रेड लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। 

 

निया का बोल्ड लुक देख आपकी सांसे थम जाएंगी। 

बता दें निया एशिया की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। उनकी फैन फॅालोइंग देश ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर हैं। निया ने अपने करियर की शुरुआत 'एक हजारों में मेरी बहना' से की थी। हालांकि निया को सीरियल 'जमाई राजा' से चर्चा में आई थीं।

इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम कर अपनी पहचान बनाई। 

 


 

Smita Sharma