डीप नेक ड्रेस में निया ने दिखाए क्लीवेज,मुंबई की सड़कों पर यूं दिए पोज

8/30/2019 11:06:48 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपने लुक्स और स्टाइल के चलते आए दिन सुर्खियों में छाईं रहती हैं। वहीं एक बार फिर निया शर्मा इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं।

इन तस्वीरों में निया पर्पल कलर की डीप नेक ड्रेस में बोल्ड अंदाज में दिखीं। इसके साथ मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स, पर्पल आशेडो और न्यूड लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रहें हैं। तस्वीरों में उनके क्लीवेज साफ दिख रहे हैं।

इस दौरान निया कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। बता दें कि निया इन दिनों अपने 'जमाई राजा 2.0' के प्रमोशन में बिजी हैं। ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं।

निया की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

जहां निया अपनी अदाओं से हर शो में छाई रहती हैं वहीं शो के बाहर रियल लाइफ में भी उनका जलवा कम नहीं है। 

काम की बात करें तो निया जल्द ही 'जमाई राजा 2.0' में नजर आएंगी। इस सीरियल में उनके साथ रवि दूबे हैं। यह शो जी5 पर जल्द ही रिलीज होगा।

निया ने अपने करियर की शुरुआत 'एक हजारों में मेरी बहना से' की थी। इस शो के बाद वह 'जमाई राजा', 'इश्क में मरजावां' में नजर आईं थीं। निया वेब सीरीज 'ट्विस्टेड' भी नजर आ चुकी हैं।

  

Smita Sharma