Photoshoot:जालीदार ड्रेस पहन अवार्ड फंक्शन में पहुंचीं निया, रेड कार्पेट पर टीवी की 'नागिन' का ऐसा बोल्ड अवतार देख उड़े सबके होश

3/8/2022 9:26:57 AM

मुंबई: एक्ट्रेस निया शर्मा बी-टाउन की एक सच्ची फैशनिस्टा हैं। निया अपने फैशन में एक्सपेरिमेंट करने से नहीं कतराती हैं। निया शर्मा अक्सर अपने फैशन में बदलाव लाती हैं। कई बार उन्हें इन सबकी वजह से ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है लेकिन निया को इस बात से जरा भी फर्क नहीं पड़ता। यही वजह है कि वह  ट्रोल्स को ठेंगा दिखाते हुए बिंदास अंदाज में अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।

PunjabKesari

इसी बीच एक बार फिर निया शर्मा अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। निया की ये तस्वीरें आईटीए अवार्ड्स 2022 के रेड कार्पेट के दौरान की है जो इस समय चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं।

PunjabKesari

निया रेड कार्पेट पर व्हाइट कलर की जालीदार ड्रेस पहनकर पहुंचीं। ये ड्रेस आगे और पीचे दोनों तरफ से ही जालीदार थी जो निया के लुक बेहद ही हाॅट बना रही थीं। निया ने अपने इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए कानों में सिर्फ छोटे-छोटे व्हाइट पर्ल स्टड्स पहने हुए थे।

PunjabKesari

ओपन हेयर्स, न्यूड कलर की लिप्सटिक उनके लुक को परफेक्ट बना रही थी। निया के लुक को देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि उनके आगे सारी हसीनाओं का हुस्न फीका पड़ गया। फैंस निया के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari
काम की बात करें तो निया ने  साल 2010 में स्टार प्लस के सीरियल ‘काली: एक अग्निपरीक्षा’ से करियर की शुरुआत की थी हालाकिं 2011 में सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना’ से उन्हें मिली।

PunjabKesari

वहीं  ‘जमाई राजा’ निया के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। निया अब तक कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। 

PunjabKesari

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News