बैकलेस ब्लाउज से निया का दिलकश अंदाज, हसीन वादियों के बीच यूं दिए पोज

6/23/2019 4:54:22 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। निया आए दिन फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। तस्वीरों में निया व्हाइट कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं।

इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर का बैकलेस ब्लाउज पहना है जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप और रेड लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है।

इन तस्वीरों के साथ निया ने कैप्शन में लिखा-'जब गाने के बोल 'ये हसीन वादियां ये खुला आसमां...' सच लगने लगे।' निया की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पंसद कर रहे हैं।  

निया बीते दिनों उत्तराखंड के ओली में शादी अटेंड करने गई थीं। ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं। यह शादी दक्षिण अफ्रीका के कारोबारी गुप्ता बदर्स के बेटों की थी। इस 200 करोड़ की बिग फैट वेडिंग में कई बॉलीवुड और टीवी के स्टार्स मेहमान बने।

बता दें निया एशिया की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। उनकी फैन फॅालोइंग देश ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर हैं। निया ने अपने करियर की शुरुआत 'एक हजारों में मेरी बहना' से की थी। हालांकि निया को सीरियल 'जमाई राजा' से चर्चा में आई थीं। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम कर अपनी पहचान बनाई।

Smita Sharma