निया शर्मा ने हनी के गाने ''सइयां जी'' पर किया डांस, एक्ट्रेस के किलर मूव्स ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

3/13/2021 4:16:55 PM

मुंबई. एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो धमाल मचा रहा है।


वीडियो में निया कोरियोग्राफर सचिन शर्मा के साथ हनी सिंह के गाने 'सइयां जी' पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही है। निया ने ब्लैक क्रॉप टॉप और जींस पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं कोरियोग्राफर सचिन शर्मा ग्रीन टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं। जिसे सचिन ने ब्लैक जैकेट से टीम-अप किया हुआ है। निया के डांस मूव्स आग लगा रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए निया ने लिखा- 'बोला था जाने दे जाने दे पर सचिन शर्मा ना माना। डांस में मेरी कोई विशिष्ट योग्यता नहीं है और न ही मैं इसमें निपुण हूं।' निया के इस डांस वीडियो ने फैंस की रातों की नींद उड़ा दी है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

काम की बात करें तो निया बहुत जल्द शो जमाई राजा 2.0 में नजर आने वाली है। एक बार फिर निया और रवि दुबे की जोड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार है। शो का टीजर रिलीज कर दिया गया है। दोनों के बीच काफी बोल्ड सीन फिल्माए गए हैं।

Content Writer

Parminder Kaur