चर्चा में हैं ''TV की नागिन'' निया का बोल्ड लुक, लेटेस्ट तस्वीरों में दिखाई टोन्ड बाॅडी

1/1/2020 10:01:09 AM

मुंबई: एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों अपने बोल्ड लुक के चलते सुर्खियों में हैं। निया ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के जरिए फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इन तस्वीरों में वह रेड कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं।

नए साल पर निया का ये लुक फैंस को फ्रेशनेस के साथ फिटनेस गोल भी दे रहा है। बिकिनी ने निया बेहद ही बोल्ड दिख रही हैं। निया ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक और बन से पूरा किया है।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि निया अपने बोल्ड लुक की वह से चर्चा में आईं हों। इससे पहले भी कई बार वह अपने फैशन और हाॅट अंदाज के चलते चर्चा में रही हैं। हालांकि कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता है ।

लेकिन निया पर इन सबका कोई असर नहीं पड़ता। वह धड़ले से अपनी तस्वीरें शेयर रहती हैं। निया का ये लुक देख आपकी सांसे थम जाएंगी। फैंस निया की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि निया ने अपने करियर की शुरुआत स्टार प्लस के सीरियल 'एक हजारों में मेेरी बहना' से की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान जी टीवी के शो 'जमाई राजा' से मिली थी।

निया ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में अपनी अलग जगह बनाई है। निया वेब सीरिज में भी नजर आ चुकी हैं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो निया इन दिनों कलर्स के शो 'नागिन 4' में नजर आ रही हैं। 

Smita Sharma