ट्रांस्पेरेंट टाॅप और डेनिम शाॅर्ट में निया शर्मा ने ढाया कहर, टीवी की नागिन की तस्वीरें देख धड़का फैंस का दिल

9/22/2021 10:39:19 AM

मुंबई: टीवी की सेंसेशन बन चुकीं एक्ट्रेस निया शर्मा अपने प्रौजैक्ट्स से ज्यादा अपनी बोल्डनेस के कारण चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती हैं। निया हर दिन बोल्डनेस की हदें तोड़ रही हैं।

हाल ही में एक बार फिर निया अपने लुक्स को लेकर चर्चा में आ गईं। इन तस्वीरों में निया व्हाइट कलर के क्राॅप नेट टाॅप और ब्लू डेनिम शाॅर्ट्स में नजर आ रही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर के लॉन्ग बूट पहने हुए हैं। निया कैमरे के सामने कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस निया की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बोल्ड अंदाज में सेलिब्रेट किया बर्थडे

इससे पहले निया शर्मा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।  निया इस दौरान पिंक कलर की ड्रेस में बेहद बोल्ड दिखीं।

 

हाई थाई स्लिट ड्रेस में निया के अंदाज ने एक बार फिर से कहर बरपाया। निया ने इन बार दोस्तों के साथ चार-चार केक कट किए एक केक बॉम्ब के आकार का है, दूसरा बेड की तरह बना हुआ।तीसरा केक गोल्डन कलर का नजर आ रहा है।

निया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में स्टार प्लस के सीरियल ‘काली: एक अग्निपरीक्षा’ से की। उन्हें साल 2011 में सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना’ से पहचान मिली। ‘जमाई राजा’ निया के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।

उनके अपोजिट इसमें रवि दुबे मुख्य भूमिका में थे।बीते सालों में निया ने अपने काम से खुद को साबित किया। निया शर्मा ने 2017 और 2020 के फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया। निया ने 'ट्विस्टेड' और 'जमाई 2.0' से वेब सीरीज की दुनिया में भी कदम रख दिया है। ब्रिटिश अखबार ईस्टर्न आई ने 2017 में निया शर्मा को एशिया की टॉप 50 सेक्सी महिलाओं की सूची में दूसरे स्थान पर रखा था।

Content Writer

Smita Sharma