बिकनी पहन पानी में दिखाई हाट अदाएं इस टीवी हॉटी ने, देखें तस्वीरें

3/23/2017 3:43:50 PM

मुंबई:'एक हजारों में मेरी बहना है' और 'जमाई राजा' फेम एक्ट्रैस निया शर्मा इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कई हॉट और सिजलिंग फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में वे समुद्र किनारे पूल पर बैठी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की बिकिनी पहन रखी है और हाथ में शैम्पेन का ग्लास है। इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "Summer stray ...Getaway...pop champagne... stare at the sky.. #perfectvision" वेकेशन के दौरान उन्होंने स्कूबा डाइविंग, जेट स्कीइंग और फ्लाई बोर्डिंग का भी मजा लिया। 

2014 में 'जमाई राजा' से जुड़ी निया शर्मा को असली पहचान शो के कैरेक्टर 'रोशनी' से मिली। हालांकि, निया 2016 में यह शो छोड़ चुकी हैं। वो 'एक हजारों में मेरी बहना है' में क्रिस्टल डिसूजा की छोटी बहन का रोल भी कर चुकी हैं। दिसंबर 2016 में निया शर्मा को एशिया की तीसरी सेक्सी महिला का खिताब मिला था। जल्द ही निया फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'ट्विस्टेड' में नजर आएंगी। मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड यह सीरीज 30 मार्च से VB On The Web नामक यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज होगी।