फ्लाइंग बोर्ड का मजा लेती निया का बिगड़ा संतुलन, धड़ाम गिरी पानी में, वीडियो वायरल

4/8/2021 12:03:19 PM

मुंबई. एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में निया ब्लू बिकिनी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस समंदर में फ्लाइंग बोर्ड का मजा लेती दिखाई दे रही है। निया बड़ी खूबसूरती से फ्लाइंग बोर्ड पर सर्फ करती नजर आती हैं, लेकिन कुछ सेकेंड के बाद ही निया का संतुलन बिगड़ जाता है और वह पानी में जा गिरती है। वीडियो शेयर करते हुए निया ने लिखा- 'महान गिरावटों को भी एन्जॉय कीजिए।' फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

बता दें बीते दिनों निया का रवि दुबे के साथ एक डांस वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दोनों जबरदस्त डांस करते नजर आए थे। निया रवि के साथ सरगुन की भी अच्छी दोस्त है। निया और रवि की जोड़ी को 'जमाई राजा' में खूब पसंद किया गया था। एक बार दोनों की जोड़ी 'जमाई राजा 2.0' में धमाल मचाने के लिए तैयार है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News