न्यूजीलैंड पुलिस ने बादशाह के गाने ''कर गई चुल'' और ''काला चश्मा'' पर किया जमकर डांस, वायरल हुआ वीडियो

11/20/2020 4:40:36 PM

मुंबई. बॉलीवुड के गाने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी पसंद किए जाते हैं। विदेशों में बादशाह के गानों का क्रेज अक्सर देखने को मिलता हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें न्यूजीलैंड पुलिस बादशाह के गानों पर डांस करती हुई नजर आ रही है।


इस वीडियो को फिल्मफेयर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में न्यूजीलैंड पुलिस दिवाली के खास मौके पर बादशाह के गाने कर गई चुल और काला चश्मा पर थिरकती हुई नजर आ रही है। वीडियो में पुलिस के डांस स्टेप देखने लायक हैं। वीडियो शेयर करते फिल्मफेयर ने लिखा-"बॉलीवुड के लिए प्यार बाधाओं से भी परे है। न्यूजीलैंड में पुलिस फोर्स ने दिवाली बॉलीवुड के पार्टी नंबर्स पर थिरकते हुए सेलिब्रेट की है।" इस वीडियो को अब तक 2 लाख बार देखा जा चुका है।

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)

बता दें ये पहली बार नही है कि न्यूजीलैंड पुलिस भारतीय गानों पर नाचती हुई नजर आई है। इससे पहले भी न्यूजीलैंड पुलिस नीरू बाजवा और दिलजीत दोसांझ की फिल्म फिल्म शडा के गाने पर थिरकती हुई दिखाई दे रही थी। इस वीडियो को नीरू बाजवा ने शेयर किया था।

Parminder Kaur