रेड चूड़ा..पैरों में पायल...मांग में सिंदूर सजा पति विक्रांत मैसी का हाथ थामें मुंबई लौटीं शीतल, शादी के बाद नई दुल्हन की पहली अपीयरेंस ने लूटी महफिल

2/22/2022 10:57:52 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी हाल ही में अपनी लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस शीतल ठाकुर संग शादी के पवित्र बंधन में बंधे। कपल ने हिमाचल में अपने दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में सात फेरे लिए। विक्रांत और शीतल की शादी की कई तस्वीरें वायरल हुईं थीं।

शीतल सुर्ख लाल जोड़े में पहाड़ी दुल्हन बनीं थीं। वहीं अब शादी के बाद इस कपल ने अपनी पहली मीडिया अपीयरेंस दी। दरअसल, विक्रांत बीती रात शीतल संग हिमाचल से मुंबई लौटे।

एयरपोर्ट पर एक शादीशुदा जोड़े के रूप में कपल का  स्टाइलिश लुक देखने को मिला। विक्रांत इस दौरान व्हाइट शर्ट और ब्राउन पैंट में दिखे। उन्होंने ब्लैक शूज से अपने लुक को पूरा किया था।

वहीं शीतल ग्रे सूट में खूबसूरत दिखीं। हाथों में लाल चूड़ा, हाथों में मेहंदी, पैरों में पायल ,मांग में सिंदूर सजाए वह बेहद प्यारी लग रही थीं। इस दौरान शीतल ने रेड बैग कैरी किया था।

COVID-19 मामलों को ध्यान में रखते हुए विक्रांत और शीतल ने अपने फेस मास्क लगा रखा था। कपल ने हाथों में हाथ थाम मीडिया को कई पोज दिए। 

बता दें, विक्रांत और शीतल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल ने साल 2019 में सगाई की थी और दोनों 2020 में शादी के बंधन में बंधने वाले थे।

हालांकि, COVID-19 के चलते दोनों की शादी पोस्टपोन हो गई। आखिरकार, साल 2022 में कपल ने अपने प्यार को अंजाम दे ही दिया और 18 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए। सात फेरे लेने से पहले कपल ने इसी साल वैलेंटाइन डे पर अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराया था। 


 

Content Writer

Smita Sharma