रकुल प्रीत-जैकी भगनानी को मिला राम लला का आशीर्वाद, तस्वीर शेयर कर नई दुल्हन बोलीं-''अयोध्या से प्रसाद पाकर धन्य हूं''

2/26/2024 1:09:16 PM

मुंबई: बी-टाउन में इस समय न्यूली वेड बॉलीवुड कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की तस्वीरें छाईं हुईं हैं। बीते दिनों ही रकुल ने अपनी ड्रीमी संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं अब शादी के बाद इस कपल को राम लला का आशीर्वाद मिला।

उन्हें अयोध्या से राम मंदिर का 'प्रसादम' मिला। रविवार को रकुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अयोध्या राम मंदिर को उनके लिए भेजे गए प्रसाद के लिए धन्यवाद दिया।

रकुल ने लिखा, 'हमारी शादी के बाद अयोध्या से प्रसाद पाकर बहुत ज्यादा धन्य हूं! वास्तव में हमारी एक साथ यात्रा की दिव्य शुरुआत।'

बता दें कि रकुल और जैकी ने 21 फरवरी को गोवा में शादी रचाई।  रकुल ने अपनी शादी में जो बेहतरीन लहंगा पहना था, उसे हाथ से कढ़ाई वाले फूलों के पैटर्न से सजाया गया था। मोती और क्रिस्टल उनके ब्लाउज की आस्तीन को सजा रहे थे। फूलों वाले पैटर्न के साथ हल्का गुलाबी लहंगे का रंग बहुत अच्छा लग रहा था। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को पोल्की जूलरी से पूरा किया।


 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma