पार्क में लिपलाॅक..प्यार की बाहों में हसीन पल..पेरिस में न्यूलीवेड जेनिफर-बेन का हनीमून, पत्नी के लिए फोटोग्राफर बने एक्टर

7/23/2022 1:43:42 PM

लंदन: हाॅलीवुड के चर्चित कपल ने 20 सालों बाद अपनी लव स्टोरी को एक खूबसूरत अंजाम देते हुए 16 जुलाई को लास वेगस में शादी रचाई थी। कपल की शादी की कई तस्वीरें सामने आईं थीं। वहीं अब ये कपल पेरिस में अपना हनीमून एंजाॅय कर रहा है।

PunjabKesari

इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में जेनिफर और बेन का रोमांटिक अंदाज तो देखने को मिल रहा है लेकिन इसके साथ ही एक्टर अपनी प्रेमिका के लिए फोटोग्राफर भी बना नजर आ रहा है।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो जेनिफर व्हाइट कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। जेनिफर ने अपने लुक को मिनिमल मेपअप, बन से कंप्लीट किया है। वहीं बेन फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम लग रहे हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में कपल कभी पार्क में एक-दूजे की बाहों में सकून भरे पल बिताता तो कभी लिप किस करता दिख रहा है। फैंस जेनिफर और बेन की इन तस्वीरों को कापी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बताते चलें कि दोनों का अफेयर 2000 के आसपास काफी सुर्खियों में रहा था। साल 2002 में दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन एक साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 

PunjabKesari

बेन से ब्रेकअप के बाद जेनिफर लोपेज ने 3 बार शादी रचाई थी। 1997 से 1998 के दौरान उनकी शादी ओजानी नोआ के साथ चली।इसके बाद उनकी शादी क्रिस जुड के साथ हुई जो 2001 से 2003 के बीच चली। साल 2004 में जेनिफर ने सिंगर मार्क एंथनी से शादी की जो 10 सालों तक चली और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। जेनिफर और मार्क के 2 जुड़वां बच्चे हैं। वहीं  बेन ने 2005 में जेनिफर गार्नर से शादी कर ली थी। बेन और गार्नर के 3 बच्चे हैं। साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News