Reception Party: हुस्न की मल्लिका बन शौहर जैद संग ''वलीमा'' पार्टी में पहुंची गौहर, हाथों में हाथ डाल यूं दिए पोज
12/26/2020 9:00:37 AM

मुंबई: एक्ट्रेस गौहर खान 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। शुक्रवार की सुबह गौहर खान ने बाॅयफ्रेंड जैद दरबार के साथ निकाह कर लिया है। निकाह होने के बाद गौहर खान और जैद दरबार ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया। रिसेप्शन में कई स्टार्स ने शिरकत की।
वहीं गौहर खान और जैद दरबार ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में धांसू एंट्री मारी। रिसेप्शन में गौहर ने गोल्डन, क्रीम और महरून कलर का डिजाइनर लहंगे में हुस्न की मल्लिका लगी।
गौहर ने अपने लुक को हैवी नेकलेस और बड़े-बड़े ईयररिंग्स से कम्पलीट किया। वहीं जैद ब्लैक गोल्डन शेरवानी में नजर आए। जैद की शेरवानी में हरे रंग से एम्ब्रॉयडरी की हुई थी।
पार्टी में गौहर और जैद एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए। रिसेप्शन में गौहर खान किसी रियासत की राजकुमारी लग रही थीं।
बता दें कि इससे पहले दोनों के निकाह की भी तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें दोनों व्हाइट एंड गोल्डन कलर की ड्रेस पहने हुए थे। गौहर खान और जैद दरबार की शादी की रस्में 21 दिसंबर से शुरू हुई थीं।
सबसे पहले दोनों की चिक्सा सेरेमनी हुई, जिसमें ये दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आए। वहीं शादी से एक दिन पहले दोनों की मेहंदी, अंगूठी रस्म और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। इन दोनों की शादी मोस्ट अवेटेड वेडिंग सेरेमनी थी। शादी के हर फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
गुजरात: गर्दन दबोची, सिर और पीठ को भी बुरी तरह नोच डाला...3 साल के बच्चे पर एक साथ टूट पड़े 6 कुत्ते

Recommended News

Guru Pradosh: आज इस समय मंदिर जाने से बदलेगी परिवार की दशा और ग्रह दोष में होगा सुधार

छात्र की कुकर्म के बाद हत्या मामलाः RSS के नगर प्रचारक को कोर्ट ने 15 साल बाद सुनाई उम्रकैद

AAP के नवनियुक्त पदाधिकारियों शपथ ग्रहण समारोह आज, सुशील गुप्ता समेत पहुंचेंगे 1 हजार से अधिक पदाधिकारी

NSA अजीत डोभाल ने नेपाल के पीएम प्रचंड से की मुलाकात