ट्रेडिशलन लुक में स्पॉट हुईं न्यूलीवेड यामी गौतम, माथे पर बड़ी बिंदी, हाथों में रेड चूडियां पहने बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

6/26/2021 4:39:27 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस यामी गौतम फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर संग शादी के बाद हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। शादी के बाद उनके फेस ग्लो से पता चलता है कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में कितनी खुश हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई में ट्रेडिशनल लुक में स्पॉट किया गया, इस दौरान वह बेहद खूबसूरत दिखीं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


सामने आई तस्वीरों में यामी ने येलो कलर का सूट पहना हुआ है और इसके साथ पिंक प्लाजो को मैच किया हुआ है। इस आउटफिट के साथ उन्होंने येलो दुपट्टा भी कैरी किया हुआ है।

 

लो पोनी, माथे पर बिंदी और हाथों में रेड चूड़ियां उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रही है। ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही हैं।

 


इस दौरान उन्होंने कोरोना सेफ्टी के लिए चेहरे पर ब्लैक मास्क भी पहन रखा है। फैंस उनके इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं।

 


बता दें, यामी गौतम ने हिमाचल के मंडी जिले गोहर गांव में डायरेक्टर आदित्य धर संग गुपचुप शादी रचाई थी। दोनों की शादी पूरी तरह से  हिमाचली रीति-रिवाज हुई थी, लेकिन अब ये कपल शादी के बाद मुंबई लौट आया है।   

 

Content Writer

suman prajapati