एक दूजे के हुए रिया-करण: मांग में सिंदूर और रेड ड्रेस में शादी के बाद पति संग कुछ यूं नजर आईं नई नवेली दुल्हनिया

8/15/2021 8:17:27 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने शनिवार (14 अगस्त) को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी से शादी रचाई। रिया ने जुहू में 
पिता अनिल कपूर के बंगले में सात फेरे लिए। शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।

शादी में रिया के चाचा संजय कपूर और चाची माहीप कपूर, कजिन शनाया कपूर और खुशी कपूर, दोस्त मसाबा गुप्ता, ताऊ बोनी कपूर सहित कई करीबी शामिल हुए थे। हर कोई रिया को दुल्हन के रूप में देखने को बेकरार था लेकिन दुल्हा-दुल्हन की शादी के वेन्यू से एक भी तस्वीर सामने नहीं आईं।

वहीं अब इस न्यूलीमेरिड कपल की शादी के बाद की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। शादी के बाद दोनों को पहली बार एक साथ स्पॉट किया गया।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि रिया और करण एक कार की पिछली सीट पर बैठे थे, जबकि उनकी बहन करिश्मा बुलानी आगे बैठी थीं।

रिया रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रिया की मांग में सिंदूर भरा नजर आ रहा है। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने व्हाइट मास्क पहना था।

बता दें कि करण और रिया 13 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। करण एक मशहूर निर्देशक हैं और वह कई फिल्मों का निर्देशन, प्रोड्यूस और डबिंग कर चुके हैं। वह 'आयशा', 'वेकअप सिड' जैसी बेहतरीन फिल्मों बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। इसके साथ ही करण ने अनिल कपूर के लीड रोल वाली सीरीज 24 में भी बतौर डायरेक्टर कुछ एपिसोड बनाए थे।

Content Writer

Smita Sharma