मांग में सिंदूर, ब्लैक शेड्स..एयरपोर्ट पर कूल लुक में स्पॉट हुईं न्यूलीवेड परिणीति, चेहरे पर बड़ी सी स्माइल लिए यूं दिए पोज

10/13/2023 10:45:53 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन की न्यूलीवेड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा संग शादी के बाद काफी चर्चा में बनी हुई हैं। शादी के बाद परिणीति क्या स्टाइल फॉलो करती हैं, क्या पहनती हैं..फैंस इसमें काफी इंट्रेस्ट दिखा रहे हैं। तो इसी बीच शुक्रवार सुबह एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह एक बार फिर अपने लुक से लोगों का ध्यान खींचती दिखीं। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। 


सामने आई वीडियो में मिशन रानीगंज एक्ट्रेस को व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लू जींस में काफी कूल लग रही हैं। मांग में सिंदूर, होठों पर पिंक लिपस्टिक और बड़े ब्लैक शेड्स से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है और हाथ में एक शानदार हैंडबैग कैरी किए नजर आ रही हैं। इस दौरान परिणीति ने कैमरे के सामने हंसते हुए कई पोज दिए और फिर आगे बढ़ गईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


वहीं, इस दौरान पैपराजी उन्हें कहते हैं- 'जीजू को बोलना हमने याद किया है।' इसपर परिणीति कहती हैं कि 'हां मैं अभी बोलूंगी।' फैंस एक्ट्रेस के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


काम की बात करें तो परिणीति चोपड़ा हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'मिशन रानीगंज' में नजर आई हैं। इस फिल्म में वह अक्षय की पत्नी की भूमिका में हैं।  फिल्म को दर्शकों का खासा प्यार मिल रहा है।

Content Writer

suman prajapati