पति राघव को छोड़ अकेले ही मुंबई पहुंची न्यूलीवेड परिणीति, मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा..ब्लैक आउटफिट में दिखा एक्ट्रेस का स्वैग

10/10/2023 5:55:27 PM

x बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा संग शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब हाल ही में शादी के बाद परिणीति पहली बार मुंबई पहुंच गई हैं। मुंबई पहुंचते ही एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर धांसू एंट्री मारी। हालांकि, इस दौरान परी के पति राघव उनके साथ नजर नहीं आए, लेकिन एक्ट्रेस अपने लुक से फैंस का खूब दिल जीतती दिखीं।

 

सामने आई तस्वीरों में नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा का ऑल ब्लैक लुक में स्वैग देखने को मिला।

 

मांग में सिंदूर, नो मेकअप लुक और हाथों में पिंक चूड़ा पहने एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है और चेहरे पर बड़ी सी स्माइल लिए कैमरे के सामने गजब पोज दे रही हैं। फैंस परिणीति के इस लुक काफी पसंद कर रहे हैं। 


बता दें, परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर, 2023 को आप नेता राघव चड्ढा संग शादी रचाई थी। कपल की शादी उदयपुर के द लीला पैलेस में धूमधाम से हुई थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर अब तक छाई हुई हैं। 

Content Writer

suman prajapati