बर्फीली वादियों के बीच मौनी राॅय ने दिखाया बोल्ड अंदाज, स्विमसूट में न्यूलीवेड एक्ट्रेस ने फ्लाॅन्ट किया फिगर

2/10/2022 1:22:22 PM

मुंबई: एक्ट्रेस मौनी राॅय इन दिनों पति सूरज नांबियार संग कश्मीर की हसीन वादियों में हनीनूम एंजाॅय कर रही हैं। मौनी आए दिन इस ट्रिप से पति संग अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। बीते दिनों ही मौनी और सूरज ने पहाड़ों की मैगी मजा लिया।

वहीं अब मौनी राॅय ने ब्रफीली वादियों के बीच एक बोल्ड फोटोशूट करवाया जो वायरल हो रहा है। एक तरफ उनके पीछे बैकग्राउंड में बर्फ की चादर दिख रही है तो अंदर मौनी ने अपनी हॉटनेस से टेम्प्रेचर बढ़ा दिया है।

इस फोटोशूट में मौनी ब्लैक स्विमसूट में अपना टोन्ड फिगर फ्लाॅन्ट कर रही हैं। मौनी रॉय एक बहुत बड़े से स्विमिंग पूल के पास खड़े होकर कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।  

इस हॉल में शीशे लगे हुए हैं, इसलिए बाहर पेड़ों पर गिरी बर्फ की सफेद चादर साफ नजर आ रही है। बाहर ठंड है और अंदर मौनी ने अपने बोल्ड अवतार से तापमान बढ़ा दिया है।


इससे पहले भी मौनी ने कश्मीर से कई फोटोज शेयर कीं, जिसमें वो वहां की खूबसूरती का लुत्फ उठाते दिख रही हैं।


 मौनी ने 27 जनवरी 2022 को सूरज नाम्बियार संग सात फेरे लिए थे। कपल  ने  दो रीति-रिवाजों से शादी की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma