पति राहुल संग दिशा परमार ने शेयर किया Bedtime वीडियो, रोमांटिक मूड में नजर आया कपल

7/19/2021 2:52:32 PM

मुंबई: बाॅलीवुड सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार की शादी इस समय बी-टाउन का हाॅट टाॅपिक बनी हुई है। राहुल वैद्य और दिशा परमार ने 16 जुलाई को मुंबई के ग्रैंड हयात में सात फेरे लिए। इसके बाद दोनों ने इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ पार्टी की।

कपल की शादी और पार्टी की तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। वहीं शादी के बाद अब दिशा ने  राहुल के साथ एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। वे वीडियो कपल के बेड टाइम के दौरान का है।

वीडियो में  दोनों एक जैसे नाइट सूट में नजर आ रहे हैं। राहुल दिशा को किस कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए दिशा ने लिखा-'हाय पति।' दिशा द्वारा शेयर किया ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

हाल ही में राहुल ने शादी के बाद अगले दिन लंच के दौरान परिवार वालों के सामने अपनी फर्स्ट नाइट का एक्सपीरियंस शेयर किया। राहुल की बात सुनकर नई- नवेली दुल्हन शर्मा गईं। राहुल ने बताया था कि  उनकी फर्स्ट नाइट  पर रात के 3 बजे उनके मामा और कजिन भाई आ गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝙍𝘼𝙃𝙐𝙇 𝙑𝘼𝙄𝘿𝙔𝘼 𝙒𝙊𝙍𝙇𝘿 𝙒𝙄𝘿𝙀 👑 (@rahulvaidya_worldwide)

दिशा उस वक्त कहती कि हमारे रूम में कोई और भी है क्या, तो मैंने कहा हां हैं। फिर अगली सुबह 8 बजे मामा दोबारा आ गए। मामा मुझसे कहते कि बेटा तू सो रहा है तो मैंने कहा हां मामा सो रहा हूं यार। मामा कहते कि वो जैकेट तुम्हारे रूम में रह गया था। मैंने कहा मामा यार कल रात में देरी से सोए, जैकेट तो आप बाद में भी ले सकते थे।

Content Writer

Smita Sharma