ग्रैंड रिसेप्शन के लिए दिल्ली से मुंबई के लिए हुए रवाना हुए न्यूली वेड Sidharth-Kiara,कैजुअल लुक में दिखा कपल

2/11/2023 5:47:31 PM

मुंबई। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 7 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंधे। न्यूली वेड कपल ने 9 फरवरी को दिल्ली में फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स को रिसेप्शन देने के बाद अब मुंबई में अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के साथ शादी का जश्न मनाने के लिए लिए रेडी है। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी मुंबई के लिए दिल्ली से रवाना हो चुके हैं।

PunjabKesari

कपल का दिल्ली एयरपॉर्ट का वीडियो भी सामने आया है। स्टार कपल गाड़ी के अंदर बैठे नजर आए। सिड-कियारा 12 फरवरी को मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के लिए रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। ऑनलाइन वायरल हो रहे सिड-कियारा के मुंबई रिसेप्शन के इनविटेशन कार्ड के मुताबिक रिसेप्शन रात 8:30 बजे से सेंट रेजिस होटल में होगा।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, भूषण कुमार, मीरा राजपूत, शाहिद कपूर, करण जौहर, और कई और सेलेब्स के रिसेप्शन पार्टी में आन की उम्मीद हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HT City (@htcity)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Related News

Recommended News