नई नवेली दुल्हन करिश्मा तन्ना ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, ''स्वर कोकिला'' की तस्वीर शेयर कर जताया दुख

2/6/2022 5:37:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 6 फरवरी को स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पूरे देश भर में शोक की लहर है। नेता-अभिनेता से लेकर आम लोग सोशल मीडिया के जरिए दिग्गज एक्ट्रेस ने निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच नई नवेली दुल्हन करिश्मा तन्ना ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लता दीदी को श्रद्धाजलि दी है।

 

करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लता मंगेशकर की एक तस्वीर शेयर की। उसके साथ उन्होंने लिखा- 'ओम शांति।'


बता दें, स्वर कोकिला लता मंगेशकर को सुरों की देवी भी कहा जाता था, जिन्होंने न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया पर अपनी मधूर आवाज का जादू चलाया। अब उनके दुनिया से अलविदा कह जाने से हर कोई दुखी है।

 


वहीं बात करें करिश्मा तन्ना की तो एक्ट्रेस ने बीते दिन यानि 5 फरवरी को बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग सात फेरे लिए हैं। एक्ट्रेस ने गोवा में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच ग्रेंड वेडिंग की है।

Content Writer

suman prajapati