मम्मी-पापा और पति जैकी भगनानी संग हरमंदिर साहिब नतमस्तक हुईं नई नवेली दुल्हन रकुल,दर्शन के बाद चेहरे पर साफ दिखा सुकून

3/1/2024 12:42:26 PM

मुंबई: प्यार के महीने फरवरी में हम बाॅलीवुड की सबसे बड़ी शादी का हिस्सा रहे। ये शादी थी बाॅलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की। लंबे समय की डेटिंग के बाद रकुल प्रीत सिंह ने अपने प्यार जैकी भगनानी संग शादी की।

एक्ट्रेस अब तक अपनी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं अब शादी के चंद दिनों बाद रकुल प्रीत पति जैकी भगनानी, मम्मी कुलविंद सिंह और पापा राजेंद्र सिंह के साथ के साथ अमृतसर पहुंची।

 

अमृतसर पहुंचते ही उन्होंने फैमिली वालों के साथ धार्मिक स्थल स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। इस दौरान की खूबसूरत तस्वीरें रकुल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। लुक की बात करें तो नई नवेली दुल्हन येलो कलर के सूट में प्यारी लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को लाइट मेकअप और पिंक चूड़े से  कंप्लीट किया है।

 

रकुल ने अपने सिर को दुपट्टे से कवर किया है। वहीं जैकी रेड कुर्ता और व्हाइट पजामे में हैंडसम लग रहे हैं। जैकी ने सिर पर रुमाल बांध रखा है। पहली तस्वीर में रकुल पति जैकी संग के साथ नजर आ रही हैं। दोनों गुरुद्वारे के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में रकुल मम्मी, पापा और जैकी के साथ नजर आ रही हैं। 

बता दें कि रकुल प्रीत ने 21 फरवरी को गोवा में जैकी संग शादी रचाई थी। कपल ने सिख और सिंधी रीति रिवाज से शादी की थी। 


 

Content Writer

Smita Sharma