Wedding Album: पिंक जोड़े बला की खूबसूरत दिखीं पंड्या स्टोर फेम अक्षय खरोडिया की दुल्हनिया, तस्वीरों में एक-दूजे में खोया दिखा कपल

6/21/2021 4:10:06 PM

मुंबई: सीरियल 'पंड्या स्टोर' फेम एक्टर अक्षय खरोडिया ने 19 जून को गर्लफ्रेंड दिव्या पुनेथा के साथ सात फेरे लिए।  शादी की सभी रस्में देहरादून में हुईं। हाल ही में अक्षय ने दिव्या के साथ अपनी खूबसूरत वेड‍िंग तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर अक्षय खराडिया ऑफ व्हाइट एम्ब्रॉयडरी शेरवानी और बेज कलर की पगड़ी पहने हैंडसम दिख रहे हैं। अक्षय ने हाथ में तलवार ले रखा है। 

 

PunjabKesari
वहीं उनकी दुल्हनिया पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दिव्या ने चोकर नेकपीस, मांग टीका और हैवी झुमके कैरी किए हुए हैं।

PunjabKesari

कपल इन तस्वीरों में एक-दूजे में खोया दिख रहा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि शादी में कोविड-19 से जुड़े सभी रुल्स को अच्छे फॉलो किया गया। इतना ही नहीं शादी को बेहद सिंपल रखा और केवल शादी में 10 लोग ही थे। पांच लोग उनकी तरफ से और पांच लोग दिव्या की तरफ से थे। इतना ही नहीं अक्षय ने शूटिंग से सात दिन की छुट्टी ली थी। अब इसके बाद वह फिर से काम पर जुट जाएंगे। 

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News