शादी के बाद पहली बार पति के साथ नजर आई भारती सिंह, दिखा न्यूली ब्राइडल LOOK

12/7/2017 11:23:32 AM

मुंबई : कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया के साथ 3 दिसंबर को गोवा में शादी की। लेकिन अब शादी के बाद पहली बार भारती मीडिया के कैमरों में पति के साथ कैद हुई। मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा और पिंक कलर कि ड्रेस में भारती काफी खुबसूरत लग रही थी। 

ये कपल अब हनीमून के लिए जल्द ही यूरोप रवाना होगा। उनका ये हनीमून एक महीने का होगा। वह अपना न्यू ईयर भी यूरोप में ही सेलिब्रेट करेंगे।

बता दें शादी में पिंक कलर के गाउन में वह किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। भारती के चेहरे की मुस्कान उनकी जिंदगी में आई खुशियां बयां कर रहा है।

भारती अपने हनीमून के लिए बहुत उत्साहित हैं। यूरोप के ट्रिप पर वो इटली, वेनिस, बुडापेस्ट और ग्रीस की सैर करेंगे।