जुड़वा बच्चों संग नयनतारा-विग्नेश शिवन की पहली दीवाली, मम्मी-पापा की गोदी में सकून से सोए दिखे उइर-उलगम

10/25/2022 9:00:59 AM

मुंबई: नयनतारा और विग्नेश शिवन साउथ इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। नयनतारा और विग्नेश शिवन के लिए दीवाली 2022 बेहद खास है। जहां कपल की शादी के बाद ये पहली दीवाली हैं। वहीं पेरेटेंस बनने के बाद भी ये कपल का पहला त्योहार है। दरअसल, कपल ने 9 अक्टूबर, 2022 सेरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों का वेलकम किया। नयनतारा और विग्नेश शिवन के घर जुड़वा बेटों की किलकारी गूंजी, जिसका नाम उइर और उलगम रखा है। इस सेलिब्रेशन की तस्वीर कपल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। 

PunjabKesari

शेयर की तस्वीर में न्यू माॅम साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। नयनतारा मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया है। उन्होंने अपने लुक को खूबसूरत इयररिंग्स, ग्लॉसी लिप्स, कोहल-रिमेड आईज और गजरे के साथ पूरा किया।

PunjabKesari

वहीं उनके पति विग्नेश व्हाइट कुर्ते और लुंगी में खूब जच रहे हैं। तस्वीर में कपल अपने लाडलों को बाहों में लिए नजर आ रहा है। उइर और उलगम मम्मी-पापा की बाहों में सकून से सोए दिखे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नयनतारा ने लिखा-'आसपास के सभी प्यारे लोगों को बधाई... दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' 

PunjabKesari

बता दें कि नयनतारा और विग्नेश ने जैसी ही यह शेयर किया कि वह माता-पिता बन गए हैं सरोगेसी को लेकर सवाल खड़े हो गए। तमिलनाडु सरकार ने उनसे पूछताछ की। जिसके बाद नयनतारा और विग्नेश ने एक हलफनामा दायर किया और बताया कि उन्होंने अपनी शादी 6 साल पहले रजिस्टर्ड कर ली थी। सरोगेट मां नयनतारा की रिश्तेदार हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nayanthara (@nayantthara)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News