हमारी चमत्कारी बेबी.. देबीना ने दिखाई न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक,इनक्यूबेटर में लेटी बेटी को निहारते दिखे गुरमीत

11/14/2022 8:42:52 AM

मुंबई: साल 2022 टीवी कपल देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया। कपल ने साल की शुरूआत में एक प्यारी से बेटी लियाना का स्वागत किया। देबीना शादी के 11 साल बाद मां बनीं। वहीं बेटी लियाना के जन्म के 1 महीने बाद उन्हें अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का पता चला जिसने उनकी खुशियों के चार-चांद लगा दिए। 11 नवंबर 2022 को कपल एक घर एक और बच्चे की किलकारी गूंजी।

PunjabKesari

देबीना ने फिर एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। हालांकि एक्ट्रेस की ये बेटी समय से पहले पैदा हो गई यानि उनकी नन्हीं लाडली प्रीमच्योर है। देबिना ने डिलीवरी डेट से पहले ही अपनी बेटी को जन्म दे दिया थाजिसकी वजह से उनकी लाडली काफी कमजोर हैं और उन्हें कुछ समय और अस्पताल में रहना पड़ा। अब एक्ट्रेस की बेटी एक दम ठीक हैं। देबीना ने अपने लाडली की छोटी सी झलक फैंस के साथ शेयर की है। देबीना ने हाॅस्पिटल के कमरे से अपने प्रीमैच्योर बेबी का पहला वीडियो शेयर किया है। 

PunjabKesari

वीडियो में हम उनके न्यूबोर्न बेबी को अस्पताल के कमरे में देख सकते हैं। गुरमीत चौधरी मेडिकल फॉर्मेलिटीज पूरी करते हुए देखे जा सकते हैं। डॉक्टरों द्वारा कपल की लाडली का  इलाज प्रीमैच्योर बेबी के आधार पर किया जा रहा है।

PunjabKesari

इतना ही नहीं गुरमीत अपनी लाडली को प्यारे से निहार रहे हैं। इस वीडियो के साथ देबीना ने लिखा-'हमारी चमत्कारी बेबी दुनिया में आने की जल्दी में थी। दयालु होने के लिए धन्यवाद, आपके सभी आशीर्वाद मायने रखते हैं, वह ठीक हो रही है। डॉक्टर उसके लिए जो कुछ भी कर रहे हैं, मैं उसके लिए पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकती। डैडी, गुरमीत और मम्मी मेरी पास हैं, मैं बस चमत्कारी बच्चे को वापस घर ले जाने का इंतजार कर रही हूं।'

PunjabKesari

देबrना ने बेबी के आने की क्यूट सी अनाउंसमेंट पोस्ट की थी। उन्होंने अपने पति गुरमीत के साथ गुलाबी गुब्बारों का एक गुच्छा पकड़े हुए एक मैट​रनिटी फोटोशूट की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा था- 'यह एक लड़की है।' उन्होंने लिखा था- 'दुनिया में हमारी बच्ची का स्वागत है। हम फिर से माता-पिता बन गए हैं, हम इस समय कुछ प्राइवेसी की मांग करते हैं, क्योंकि हमारा बच्चा नियत समय से पहले ही दुनिया में आ गया है। अपना आशीर्वाद और अपना प्यार जारी रखें।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने इस साल 3 अप्रैल को लियाना का स्वागत किया।लियाना के लिए गुरमीत और देबिना ने बहुत प्रार्थना की और आखिरकार उन्होंने आईवीएफ का विकल्प चुना। वहीं लियाना के जन्म के चार महीने बाद उन्हें बड़ा सरप्राइज मिला क्योंकि देबिना ने नेचुरल तरीके से कंसीव किया ऐसे में कपल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब कपल दो प्यारी बेटियों का पेरेंट्स है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kiruthika Sundaram (@crazy_gurbina_loverz)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News